📓। संसार का यह संस्करण.
संसार का यह संस्करण अब बहुत पुराना पिछड़ा हुआ और जर्जर हो चुका है। नई किताबें भी आ तो रही हैं लेकिन आ-आ कर इसका विकल्प नहीं दे पा रही हैं। अब इस दुनिया की भी दूसरी पुस्तक आती .
हाँ, आए तो इससे बेहतर,कारगर दुनिया का सुन्दर प्रारूप लेकर ही आए अन्यथा नई पुस्तकें तो रोज़ आती हैं। आते ही ये पुराने संस्करणों में मिलजुल कर घुल मिल जाती हैं। वे भी बहुत जल्दी ऐसी ही हो जाती हैं। नई पुस्तक भी बहुत जल्द पुरानी पड़ जाती हैं।
यह कहने पर मेरे एक शुभेच्छु ने तीखी नाराज़गी से प्रतिवाद किया : ‘यह तो ज्ञान का अनादर है प्रतिक्रियात्मक है,नकारात्मक है।’
परन्तु मैं दृढ़ हूंँ कि नए और आगे के ज्ञान का आह्वान ज्ञान का निरादर है या नये ज्ञान के प्रति मनुष्य की नई आस्था उम्मीद का उद्घोष ?
गंगेश गुंजन #उचितवक्ताडेस्क.
Monday, November 16, 2026
संसार का यह संस्करण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment