Wednesday, May 19, 2021

अभी ईमानदार सामाजिक जागरूकता

                        🌒🌿🌒

                अभी ईमानदार सामाजिक
     जागरूकता दरकार है साथी बुद्धिजीवियो !
     संलग्न तटस्थता भी।

     यह समय विचारधाराओं पार्टी पॉलिटिक्सों
    के आपसी द्वंद्व-दंगल का समय बिल्कुल नहीं
    है। वह सब सामान्य समय में करना ठीक है
    जिसे हम-आप एक आदर्श लोकतंत्र का
    शोभा-सुन्दर या विशेषता कहते हैं‌। लेकिन
    अभी जो देसी स्थिति है और दुनिया की भी
    इसमें अनुभव कहने पढ़ने में या देखने में
    अपने-अपने स्तर से बातों में ऐसा
    विरोधाभास और टकराव है,
    ऐसा धातक है कि पढ़ -सुन कर
   अक्सर सिर ही चकराता है ।समझ में ही नहीं
   आता आख़िर साधारण जन क्या करें ? वे जो
   हम जैसे भी नहीं। हम तो थोड़े पढ़े-लिखे भी
   हैँ। हम तो तनिक मीडियासजग भी हैं
   सामाजिक सरोकार भी रखते हैँ। लिखते भी
   रहते हैं विचारते भी हैं लेकिन वह तवक़ा तो
   सरल सहज विश्वास कर लेने वाला लगभग
   लाचार वर्ग लोगों का है लेकिन पढ़ना
   जानता है और पढ़कर समझ लेना भी !
 
   लिखिए। बेख़ौफ़। लेकिन महज़ पक्ष और
   विरोध की छुद्र नीयत से तो न बोलें,लिखें,
   कहें। जानकारी के अधिकार के नाम पर
   भ्रामक, कल्पित और नकारात्मक अनुभव
   और ज्ञान फैलाने के नाम पर जन साधारण के
   बेहतर अच्छा जीवन का उनका सपना तो मत
   नष्ट कर दो। आदमी और बेहतर जीवन का
   सपना,गाना बचना चाहिए।
        आज अभी ईमानदार सामाजिक
    जागरूकता दरकार है साथी बुद्धिजीवियो,
    ईमानदार सामाजिक जागरूकता !
                         🙏 ! 🙏

                 #उचितवक्ताडेस्क।

                       गंगेश गुंजन                

No comments:

Post a Comment